LIVE UPDATE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: कोटमी सराफा व्यापारी हत्याकांड: धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी प्रियांशु सिंह अंबिकापुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैसेज में लिखा था, "आपको जो करना है कर लेना।"

​​गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मृतक प्रदीप सोनी के भाई को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर धमकी भरा मैसेज भेजकर हत्या की जिम्मेदारी लेने और परिवार को डराने वाले आरोपी प्रियांशु सिंह (उम्र 26 वर्ष) को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पेंड्रा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या था मामला
​सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के बाद, उनके छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। इस मैसेज में भेजने वाले ने न सिर्फ प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूली थी, बल्कि मृतक के बेटे को लेकर भी आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था। मैसेज में लिखा था, “आपको जो करना है कर लेना।” हालांकि, इस धमकी भरे संदेश के कुछ समय बाद ही संबंधित व्यक्ति ने उसी चैट पर माफी भी मांग ली थी।​मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) व लोकेशन की तकनीकी जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग का कहना है कि पूरे घटनाक्रम और तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी ,आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुष्टि की कि व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाले युवक को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है,उन्होंने बताया कि “प्रारंभिक पूछताछ में इस व्यक्ति का कोटमी सराफा हत्याकांड से सीधे तौर पर कोई कनेक्शन या संबंध सामने नहीं आया है। हालांकि, उससे लगातार सघन पूछताछ जारी है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक की ​मानसिक स्थिति को लेकर आईजी से पूछा गया कि क्या आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त या बीमार है, तो उन्होंने स्पष्ट किया, इस विषय पर मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। यह डॉक्टरों की रिपोर्ट की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी प्रियांशु सिंह ने यह मैसेज किसी को गुमराह करने (साइकोलॉजिकल एक्ट) के उद्देश्य से भेजा था या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी।

बाइट-:बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *