LIVE UPDATE

कोटमी सराफा व्यापारी हत्याकांड पर गरमाई राजनीति: पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सरकार और गृहमंत्री पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी

कोटमी सराफा व्यापारी हत्याकांड पर गरमाई राजनीति: पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सरकार और गृहमंत्री पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की दिनदहाड़े लूट और हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना को लेकर जहां पूरे पेंड्रा में बंद का व्यापक असर देखने को मिला और व्यापारियों में भारी आक्रोश नजर आया, वहीं विपक्ष ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय बुधवार को पेंड्रा पहुंचे और मृतक प्रदीप सोनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग से मुलाकात कर क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने बीरनपुर और बलौदाबाजार की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राजधानी तक में पूर्व स्पीकर के साथ लूट की घटना हो चुकी है और अब व्यापारी, महिलाएं तथा बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे गृह विभाग संभालने में पूरी तरह विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। शैलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों से पद छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

इधर प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच सहमति बनने के बाद 3 डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भारी नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
July 26, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :- जनपद पंचायत मरवाही में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाइट: शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक बिलासपुर

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *