पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान: कार्यकर्ताओं को मिला सोशल मीडिया और AI का प्रशिक्षण
प्रदेश कार्यसमिति सोशल मीडिया के सदस्य पुष्पेंद्र मणि त्रिपाठी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग,विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया

कोरबा, 21 मई 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला कोरबा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर ने की। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), NAMO APP, SARAL APP सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश कार्यसमिति सोशल मीडिया के सदस्य पुष्पेंद्र मणि त्रिपाठी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट तथा संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।


बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, सक्रिय और तकनीक-सक्षम बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने वर्तमान दौर में डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका और जनसंपर्क में तकनीक की उपयोगिता पर जोर दिया। इस दौरान अतिथियों एवं वक्ताओं का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।


प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को AI आधारित डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि वे नए दौर की चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना कर सकें। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक, उपयोगी और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में प्रेरणादायी बताया।आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होंगे और संगठन का जनसंपर्क अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनेगा।









