LIVE UPDATE

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, प्रशासन ने की आपातकालीन व्यवस्थाएं

राष्ट्रीय संगठन All India Organisation of Chemists and Druggists

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ऑनलाइन फार्मेसी और अन्य मांगों के विरोध में 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। राष्ट्रीय संगठन All India Organisation of Chemists and Druggists के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय बंद में देशभर के करीब 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और औषधि वितरक शामिल होंगे। इसी कड़ी में जिला जी.पी.एम. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ ने भी जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स को बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ द्वारा इस संबंध में 14 मई 2026 को ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंप दिया गया था।

मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल को देखते हुए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक घबराएं नहीं, क्योंकि ब्लॉक स्तर पर मेडिकल स्टोर्स की इमरजेंसी संपर्क सूची जारी कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर लोग डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के आधार पर दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही सहायक औषधि नियंत्रक और औषधि निरीक्षकों की संपर्क सूची भी सार्वजनिक की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि बंद के दौरान जिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana के जन औषधि केंद्र, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर तथा रेडक्रॉस सोसायटी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यहां मरीज डॉक्टर की पर्ची दिखाकर चौबीसों घंटे आवश्यक और आपातकालीन दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *