LIVE UPDATE

राष्ट्रीय स्तर पर चमके जीपीएम के पत्रकार सूरज यादव_ भारतीय पत्रकार संघ में बड़ी जिम्मेदारी 

राष्ट्रीय सचिव और युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष बने, पत्रकारों के अधिकार और संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस__

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के पत्रकार सूरज यादव को भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन का राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्रा के निर्देशानुसार की गई। इस नियुक्ति के बाद संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने सूरज यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

संगठन की ओर से उन्हें पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सूरज यादव ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति को जीपीएम जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है और स्थानीय पत्रकारों में भी उत्साह का माहौल है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *