LIVE UPDATE

कोरबा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर__

समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, कोरबा में आज अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी हुआ, जिसमें उनके विचार, सुझाव और अनुभव साझा किए गए। यह संवाद सत्र काफी प्रेरणादायक रहा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। नेताओं ने विश्वास जताया कि सभी साथियों के उत्साह, समर्पण और मेहनत से संगठन आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, राजेंद्र टंडन जिला महामंत्री  ,टीकम पाल जिला उपाध्यक्ष, अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, सुनीता पाटले, राजेश लहरे, प्रमोद जांगड़े, जे. के. लहरे, लक्ष्य चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *