LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/सेमरा-भदौरा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न_वीरबजरंगी संयुक्त प्रभात शाखा में प्रांत कार्यवाह का मार्गदर्शन

संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना

गौरेला पेंड्रा मरवाही: सेमरा-भदौरा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वीर बजरंगी संयुक्त प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव उत्साह और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव की शुरुआत संघ के परंपरागत कार्यक्रमों से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन, दंड-प्रहार, योग एवं समता का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने उद्बोधन में प्रांत कार्यवाह श्री देवांगन ने संघ की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और संघ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अंत में शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *