LIVE UPDATE

मनरेगा-सिलेंडर कीमतों पर घमासान: विधानसभा घेराव के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही कांग्रेस की टीम रायपुर रवाना

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी, 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही/रायपुर।

प्रदेश में महंगाई, मनरेगा से जुड़े फैसलों, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (GPM) की टीम रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है। सैकड़ों कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के जरिए काफिले के रूप में निकले, जहां नारों और झंडों के साथ जबरदस्त उत्साह नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और भूपेश बघेल भी शामिल होंगे, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तैयारियों की अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा में बदलाव, गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, बिजली दरों में इजाफा, किसानों से वादाखिलाफी, धान खरीदी में गड़बड़ी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर यह घेराव किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस का दावा है कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे, जिससे राजधानी में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का प्रयास है, क्योंकि आम जनता की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। ऐसे में इस घेराव को प्रदेश की राजनीति में बड़े टकराव और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *