LIVE UPDATE

कोरबा में CBI की दस्तक: फर्जी मुआवजा घोटाले में जांच तेज, 152 अपात्रों से पूछताछ_

प्रशासनिक कर्मचारी मनोज गोभिल के परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में

कोरबा। कोयलांचल क्षेत्र में फर्जी मुआवजा घोटाले को लेकर एक बार फिर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) सक्रिय हो गई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा-दीपका परियोजना से प्रभावित ग्राम मलगांव के मुआवजा मामलों में तीन दिनों से जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, CBI टीम में शामिल एक डीएसपी समेत अन्य अधिकारी गेवरा हाउस में डेरा डाले हुए हैं और कथित गड़बड़ियों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। इस मामले में पहले ही श्रमिक नेता श्यामू जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन आगे की कार्रवाई अब तक लंबित थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

152 अपात्रों की सूची पर फोकस

CBI ने उन 152 लोगों को विशेष रूप से तलब किया है जिन्हें अपात्र घोषित कर मुआवजा से वंचित किया गया था। इन ग्रामीणों का दावा है कि वे वास्तविक भूविस्थापित हैं और पुराने निवासी होने के बावजूद साजिशन उन्हें सूची से बाहर किया गया। आरोप है कि कुछ जमीन दलालों और अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मुआवजा प्रकरण तैयार किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनोज गोभिल परिवार पर भी जांच

प्रशासनिक कर्मचारी मनोज गोभिल के परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के नाम पर पांच फर्जी मुआवजा पत्रक बनाए गए थे, जिन पर सत्यापन अधिकारियों के हस्ताक्षर और सील भी दर्ज थे। मामला सामने आने के बाद इन पत्रकों को निरस्त कर दिया गया, जिससे करोड़ों रुपए के संभावित फर्जी भुगतान को रोका जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों को नोटिस, बयान दर्ज

CBI राजस्व विभाग, SECL अधिकारियों, तहसीलदारों, ग्राम कोटवारों और प्रभावित ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है। जो अधिकारी या संबंधित व्यक्ति उपस्थित नहीं हो रहे, उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया जा रहा है। साथ ही मौके का निरीक्षण और जमीन की नाप-जोख भी कराए जाने की संभावना है।

जांच से मची हलचल

जांच में तेजी आने से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में हलचल मच गई है। फर्जीवाड़े में शामिल लोगों में चिंता बढ़ गई है, जबकि न्याय की उम्मीद लगाए बैठे प्रभावित ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आगे कितनी जल्दी और किन-किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है।

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *