LIVE UPDATE

BJYM जीपीएम: भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और आगामी अभियानों पर हुआ मंथन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | वेब डेस्क भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की प्रथम जिला पदाधिकारी बैठक जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
August 2, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। आमागोहन से टाटीधार होते हुए पेंड्रा जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मार्ग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठनात्मक मजबूती और आगामी अभियानों पर विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान संगठन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियों को तेज करने और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही आगामी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ सहित युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए योजना तैयार की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
August 2, 2026
बगरार, 01 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार, विकासखण्ड मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी और मार्गदर्शन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी सुश्री ऋतु चौरसिया उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह राठौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
August 2, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता

बैठक में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा पैकरा, शुभम ताम्रकार, कुलदीप शुक्ला, जिला मंत्री रिजवान खान बिट्टू, विक्रम राठौर, यश तिवारी, हेमंत राव वाघे, जिला कोषाध्यक्ष मानस अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष शुभम पांडे, मीडिया प्रभारी आशीष दुबे, मीडिया सह प्रभारी सुयश जैन, आईटी सेल प्रभारी अर्पित चतुर्वेदी, महाविद्यालय प्रमुख हर्ष मिश्रा और महाविद्यालय सह प्रमुख सोहम गौतम उपस्थित रहे। इनके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सफल मंच संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री रजनीश तिवारी जी ने किया। बैठक के अंत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री महेश राठौर जी ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *