LIVE UPDATE

गौरेला पेंड्रा मरवाही : वित्तीय घोटाले के आरोपियो पर इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही: सर्व शिक्षा अभियान के वित्तीय प्रकरण में अनियमितता पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 के दो वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकने आदेश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सर्व शिक्षा अभियान के बजट में वित्तीय अनियमितता से संबंधित प्रकरण में जांच के बाद जनपद पंचायत मरवाही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार सागर और सहायक ग्रेड-3 श्री भुवन प्रसाद के आगामी दो वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकने आदेश जारी किया है। जारी आदेशों के अनुसार समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्व शिक्षा अभियान के बजट में वित्तीय अनियमितता के संबंध में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा जांच की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनका जवाब प्राप्त किया गया तथा प्रस्तुत अभिलेखों एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

जांच में पाया गया कि सर्व शिक्षा अभियान की राशि का उपयोग प्रधानमंत्री आवास मेला, पंचायत आम निर्वाचन, स्टेशनरी एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया गया। साथ ही सामान्य प्रशासन समिति के निर्णय के आधार पर राशि का समायोजन किया गया, किंतु भुगतान प्रक्रिया में आवश्यक संयुक्त हस्ताक्षर एवं वित्तीय नियमों का पूर्ण पालन नहीं किया गया। बैंक खाते के संचालन तथा वित्तीय अभिलेखों के संधारण में भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं पाया गया, जिससे वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन परिलक्षित हुआ। फलस्वरूप उनके विरुध्द छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत कार्यवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: जनपद पंचायत के आदेशों की अवहेलना, ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित ग्राम झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग बरसात में भी बनता रहा पुल, अधिकारियों ने लिया कड़ा संज्ञान
GPM: जनपद पंचायत के आदेशों की अवहेलना, ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित ग्राम झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग बरसात में भी बनता रहा पुल, अधिकारियों ने लिया कड़ा संज्ञान
July 24, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,:-  जनपद पंचायत मरवाही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी में बिना अनुमति और विभागीय निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *