LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की मांग पर मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की घोषणा

आम पेड़ की छांव में लगी चौपाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 06 जून 2026

सुशासन तिहार के तहत मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस दौरान मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची द्वारा क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं, जिस पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं करते हुए ग्राम निमधा को नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम एवं सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की सौगात दी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
July 24, 2026
‘मुकेश की यादें’ कार्यक्रम में गूंजे स्वर्गीय मुकेश के अमर गीत, छह घंटे तक सुरों की सरिता में डूबे रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम पेड़ की छांव में लगी चौपाल

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री आम पेड़ की छांव में ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। ग्रामीण परिवेश में आयोजित चौपाल के दौरान उन्होंने बिजली, पेयजल, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक प्रणव मरपच्ची ने रखी विकास की मांग

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चौपाल के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नर्सिंग कॉलेज खोलने, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण तथा सामाजिक आयोजनों के लिए बड़े मंगल भवन की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विधायक ने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मौके पर की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक की मांगों को स्वीकार करते हुए मौके पर ही तीनों महत्वपूर्ण घोषणाएं कर दीं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक का आभार जताया।

ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, राजस्व मामलों और अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समय पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूहों और लखपति दीदियों से भी मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ाने और आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने भी शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी साझा की।

गांवों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज खुलने से स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, जबकि मिनी स्टेडियम और मंगल भवन से सामाजिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *