LIVE UPDATE

मरवाही सर्व शिक्षा अभियान घोटाले पर सरकार सख्त, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- भ्रष्टाचार के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं

एक करोड़ से ज्यादा की वित्तीय गड़बड़ी पर सरकार सख्त, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

सर्व शिक्षा अभियान घोटाले पर मंत्री का कड़ा रुख, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही विकासखंड में सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के संयुक्त खाते से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि के दुरुपयोग और फर्जी आहरण के मामले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि यह वित्तीय गड़बड़ी का मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

जीपीएम जिले के शिक्षा परिणामों की सराहना

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतर परीक्षा परिणामों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार जिले का शैक्षणिक प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और सरकार आने वाले समय में इसे और अधिक उत्कृष्ट बनाने की दिशा में काम करेगी। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि जिले के शिक्षा मॉडल को लेकर नया “ब्लूप्रिंट” तैयार किया जाएगा ताकि परिणामों को और मजबूत बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
July 26, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :- जनपद पंचायत मरवाही में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐतिहासिक आदिवासी गुरुकुल को संवारने का भरोसा

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से संचालित आदिवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘गुरुकुल’ संस्थान की बदहाल स्थिति, शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि गुरुकुल अंचल की एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शिक्षण संस्था है तथा इसकी गरिमा को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। यदि स्थानीय प्रशासन या विभाग की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाता है तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक फंड और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *