LIVE UPDATE

एसईसीएल-कुसमुंडा में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले की शिकायत, पीएमओ-सीबीआई तक पहुंचा मामला

Adani Power, Vedanta Limited और आरकेएम समूह जैसी कंपनियों को फर्जी रिफंड एवं क्रेडिट नोट के जरिए लगभग ₹282 करोड़ का लाभ

Coal India Limited की अनुषंगी कंपनी South Eastern Coalfields Limited की कुसमुंडा खदान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं खोजी पत्रकार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में करीब ₹282 करोड़ के राजस्व नुकसान का दावा किया गया है। मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), सीबीआई समेत कई केंद्रीय एजेंसियों को भेजी गई है।

शिकायत के अनुसार, कोरबा-पश्चिम क्षेत्र स्थित कुसमुंडा परियोजना में कोयले की ग्रेडिंग में कथित हेराफेरी की गई। आरोप है कि उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को दस्तावेजों में ‘G15-G17’ जैसी निम्न श्रेणी में दर्शाकर निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से Adani Power, Vedanta Limited और आरकेएम समूह जैसी कंपनियों को फर्जी रिफंड एवं क्रेडिट नोट के जरिए लगभग ₹282 करोड़ का लाभ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप यह भी है कि बिलासपुर मुख्यालय के तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना स्वतंत्र ऑडिट के इतनी बड़ी राशि के क्रेडिट नोट जारी कर दिए, जिससे गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया में तत्कालीन शीर्ष प्रबंधन और निजी कॉर्पोरेट समूहों के बीच कथित सांठगांठ रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि Prime Minister’s Office, Central Bureau of Investigation, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने डिजिटल फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग करते हुए CIMFR/QCI लैब रिपोर्ट और सैंपलिंग प्रक्रिया की जांच की भी मांग उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत संपत्ति जब्त कर सरकारी नुकसान की भरपाई कराने की मांग भी की गई है। हालांकि अब तक संबंधित एजेंसियों या एसईसीएल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *