LIVE UPDATE

बिलासपुर के खपरगंज पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर गिरफ्तार, पन्ना से पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। न्यायधानी के खपरगंज क्षेत्र में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बताए जा रहे रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान रामसिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश में मौजूद होने की जानकारी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पन्ना जिले में पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी ग्राम माकरी कुठार में अपने परिचित के घर मौजूद था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

जांच के बाद सामने आई आरोपी की लोकेशन

ये खबर भी पढ़ें…
“मेरा लहू देश के नाम” से गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
“मेरा लहू देश के नाम” से गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
August 14, 2026
कोरबा/कटघोरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम को मानव सेवा से जोड़ते हुए मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खपरगंज क्षेत्र में हुए विवाद के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को रामसिंह ठाकुर के पन्ना जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी और आरोपी को अपने कब्जे में लिया।

अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ की मेहनत लाई रंग, विभागीय B.Ed ब्रिज कोर्स को लेकर SCERT में कल महत्वपूर्ण बैठक
छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ की मेहनत लाई रंग, विभागीय B.Ed ब्रिज कोर्स को लेकर SCERT में कल महत्वपूर्ण बैठक
August 18, 2026
रायपुर। प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के लिए विभागीय B.Ed ब्रिज कोर्स की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही पत्थरबाजी की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा/बिलासपुर: NH-45 पर भाजपा-कांग्रेस की रस्साकशी: ₹171 करोड़ का प्रोजेक्ट बदहाल, रसूखदार ठेकेदार पर कार्रवाई से क्यों बच रहा सिस्टम?
पेंड्रा/बिलासपुर: NH-45 पर भाजपा-कांग्रेस की रस्साकशी: ₹171 करोड़ का प्रोजेक्ट बदहाल, रसूखदार ठेकेदार पर कार्रवाई से क्यों बच रहा सिस्टम?
August 20, 2026
पेंड्रा/बिलासपुर। बिलासपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के केवंची-रतनपुर खंड में पहली ही बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *