LIVE UPDATE

‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जिन लोगों ने फिल्म अभी तक नहीं देखी है, वो अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं क्योंकि इसे कब और कहां देख सकते हैं, इसकी डिटेल भी आ गई है। ‘बॉर्डर 2’ को 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी, गानों और युद्ध वाले सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, फिल्म के कुछ गानों पर विवाद भी हुए, पर इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ठीकठाक कमाई करने में कामयाब रही।

‘बॉर्डर 2’ की कहानी क्या?

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। जहां 1997 वाली ‘बॉर्डर’ लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में लोंगेवाला की लड़ाई से आगे की कहानी दिखाई गई है। यह ऑपरेशन चंगेज खान की कहानी दिखाती है, जिसमें जमीन, हवा और समुद्र…तीनों मोर्चों पर लड़ाई लड़ी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
March 13, 2026
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ऐलान किया है कि अबसे सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन शामिल किया जाएगा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘बॉर्डर 2’ की कास्ट, किसने क्या रोल प्ले किया?

‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया, जबकि ‘बॉर्डर’ के डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि ने इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म में जहां सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया, वहीं वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया था, जिन्होंने बसंतर की लड़ाई भी लड़ी थी। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अहान शेट्टी ने फिल्म में भारतीय नेवी के अफसर एमएस रावत और दिलजीत दोसांझ ने एयरफोर्स अफसर निर्मलजीत सिंह शेखों का किरदार निभाया था।

‘बॉर्डर 2’ कब और कहां देखें?

अब ‘बॉर्डर 2’ को 20 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर फिल्म का नाम और रिलीज डेट इसकी इंडिया लिस्टिंग्स में आ रहा है, जिसमें डेट 20 मार्च बताई गई है। यानी इस हिसाब से ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स में रिलीज होने के दो महीन से भी कम समय के अंदर ओटीटी पर आ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
March 13, 2026
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर लीड एक्टर बनने और बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?

‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन की बात करें, तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने वर्ल्डवाइड 449.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि देशभर में 328.96 करोड़ रुपये कमाए। यह कमाई फिल्म ने 109,404 शोज के जरिए की। फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
March 13, 2026
डायरेक्टर प्रियदर्शन कभी कार्तिक आर्यन के साथ अपनी हिट फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल बनाना चाहते थे, लेकिन एक्टर ने फिल्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *