LIVE UPDATE

राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट

हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर लीड एक्टर बनने और बड़े सुपरस्टार के साथ चमकने का, लेकिन जरूरी नहीं कि जैसा वे सोचते हैं वो वैसा ही हो। भाग्य कब किसे कहां ले जाए, कहा नहीं जा सकता है और ऐसा ही हुआ 60 के दशक से लेकर आज तक हिंदी सिनेमा पर अपनी प्यारी मुस्कुराहट से राज करने वाली फरीदा जलाल के साथ। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ करियर शुरू तो किया लेकिन वो पहचान नहीं बना पाई, जो एक लीड एक्ट्रेस को मिलती है।

14 मार्च को जन्मीं फरीदा जलाल का बचपन का सपना था कि वो एक्ट्रेस ही बनें क्योंकि उनके घरवालों ने छोटी उम्र में ही उनकी शादी तय कर दी थी। रूढ़िवादी परिवार की बंदिशों को तोड़कर एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही हिंदी सिनेमा में कदम रख पहचान बनाने की राह चुन ली थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फरीदा और राजेश खन्ना का फिल्मी करियर एक स्टेज से शुरू हुआ था। राजेश खन्ना और फरीदा जलाल 1965 में फिल्मफेयर के ‘यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट’ के फाइनलिस्ट थे। उस वक्त फरीदा और राजेश खन्ना दोनों ही नहीं जानते थे कि यह रिश्ता आगे जाकर बहुत गहरा होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
March 13, 2026
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ऐलान किया है कि अबसे सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन शामिल किया जाएगा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘राजेश खन्ना और फरीदा जलाल का रोमांस’

राजेश खन्ना को ‘खत’ फिल्म मिली और फरीदा जलाल को ‘तकदीर’। दोनों ने अलग-अलग फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन डायमंड जुबली फिल्म ‘आराधना’ में राजेश खन्ना और फरीदा जलाल के रोमांस ने पर्दे पर नया आयाम गढ़ दिया था। फिल्म का गाना ‘बागों में बहार है’ आइकॉनिक गानों में शुमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर रोमांस करने वाले अरुण और रेनू सेट पर एक-दूसरे से ठीक से बात तक नहीं करते थे?

‘राजेश खन्ना के साथ उस फिल्म में काम करना आसान नहीं था’

फरीदा जलाल ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस वक्त काका पर सफलता का नशा था और किसी नए आर्टिस्ट के साथ काम करना उन्हें गंवारा नहीं था। वह सेट पर बात करते थे और डायलॉग में गलती व रिहर्सल में फरीदा को डांटने लगते थे। खुद फरीदा ने कहा था कि राजेश खन्ना के साथ उस फिल्म में काम करना आसान नहीं था लेकिन फिल्म की रिलीज व फिल्म के हिट होने के बाद दोनों की बातचीत हुई और देखते ही देखते कड़वाहट दोस्ती में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
March 13, 2026
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फरीदा जलाल उनके बालों के हेयरस्टाइल को खराब कर देती थी

आलम ये रहा कि राजेश खन्ना फरीदा जलाल को छोटी कहकर बुलाने लगे। दोनों ने साथ में 1969 में आई ‘भोला-भाला’ और ‘तलाश’ में भी काम किया। राजेश खन्ना और फरीदा का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वो सेट पर उन्हें परेशान करने लगीं। राजेश खन्ना को सफेद कुर्ता-पजामा पहनने का बहुत शौक था और कुर्ते में दाग या सिलवट न पड़ जाए, ऐसे में वो किसी को अपने पास भटकने नहीं देते थे। हालांकि फरीदा जलाल उनके बालों के हेयरस्टाइल को खराब कर देती थी और एक्टर कुछ कह नहीं पाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
March 13, 2026
डायरेक्टर प्रियदर्शन कभी कार्तिक आर्यन के साथ अपनी हिट फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल बनाना चाहते थे, लेकिन एक्टर ने फिल्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *