LIVE UPDATE

अंकित गुप्ता शादी करने के लिए हैं अब तैयार, प्रियंका चाहर से ब्रेकअप के बाद बोले- मेरी सोच बदल गई है

‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए एक्टर अंकित गुप्ता अपने को-एक्टर और दोस्त अभिषेक कुमार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। देश के 12 में से अब तक उन्होंने 8 ज्योतिर्लिंगों के गर पर होकर वह आ चुके हैं और बाकी चार भी वह जल्द ही पूरे करने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है। बताया है कि वह पिछले रिलेशनशिप्स की वजह से उनमें काफी बदलाव आया है। और वह अह शादी करने के लिए तैयार हैं।

अंकित गुप्ता ने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में अपने काम के बारे में कहा कि वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसमें उनको कुछ ना सीखने को मिले। पिछले साल उन्हें टीवी पर एक शो करना था लेकिन वो कंसिल हो गया। उनके मुताबिक, वह ओटीटी के लिए भी ऑडिशन्स दे रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ फाइनलाइज नहीं हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि लंबे समय से काम न मिलने के कारण उनकी मेंटल हेल्थ भी अफेक्ट हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
March 13, 2026
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेरे पिछले रिलेशनशिप के बाद से मेरे अंदर काफी बदलाव आया है। खासकर मेरी सोच में। पहले मैं शादी के खिलाफ था। लेकिन अब इसके बारे में सोच रहा हूं।
अंकित गुप्ता, एक्टर

अंकिता गुप्ता का शादी के बारे में क्या ख्याल है?

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। 2025 में इन्होंने एक-दूसरे अनफॉलो भी कर दिया था। उन्होंने शादी के बारे में कहा, ‘मेरे पिछले रिलेशनशिप के बाद से मेरे अंदर काफी बदलाव आया है। खासकर मेरी सोच में। पहले मैं शादी के खिलाफ था। लेकिन अब इसके बारे में सोच रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि किसी चीज को ना करने वाला मैं होता कौन हूं? अगर कुछ होना है तो वो होकर रहेगा। और मैं चाहता हूं कि शादी सही से हो। लेकिन फैमिली के प्रेशर या फिर उम्र बढ़ रही है, इसलिए शादी करनी है, तो उस लिहाज से मैं इसे नहीं देखता।’

मैं चाहता हूं कि शादी सही से हो। लेकिन फैमिली के प्रेशर या फिर उम्र बढ़ रही है, इसलिए शादी करनी है, तो उस लिहाज से मैं इसे नहीं देखता। – अंकित गुप्ता

अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने कभी खुलकर एक-दूसरे से ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की। एक्ट्रेस जब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आई थीं तो सलमान ने बिना एक्टर का नाम लिए पूछा भी था कि वह अभी जीवन में हैं या चले गए? तो एक्ट्रेस ने हंसकर इस बात को टाल दिया था। वहीं, अंकित ने कहा था कि जो भी था वो दो लोगों के बीच था। इसमें तीसरे को वो कभी घुसने नहीं देंगे, फिर जैसा भी रिश्ता क्यों न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
March 13, 2026
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर लीड एक्टर बनने और बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंकिता-प्रियंका ने साथ किया काम

प्रियंका और अंकित ने सरगुन मेहता का टीवी शो ‘उडारियां’ किया था और यहीं से इनकी दोस्ती हुई थी। फिर ये साथ में ‘बिग बॉस 16’ में आए थे, जहां पर एक्टर ने तो नहीं लेकिन एक्ट्रेस ने अक्सर उनके प्रति अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। उनके प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने म्यूजिक वीडियो किया था, जिसका नाम ‘कुछ इतने हसीन’ और ‘बार बार’ था।

ये खबर भी पढ़ें…
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम
March 13, 2026
डायरेक्टर प्रियदर्शन कभी कार्तिक आर्यन के साथ अपनी हिट फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल बनाना चाहते थे, लेकिन एक्टर ने फिल्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *