LIVE UPDATE

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? सवाल पर दिया गोलमोल जवाब, वरुण धवन का लिया नाम

डायरेक्टर प्रियदर्शन कभी कार्तिक आर्यन के साथ अपनी हिट फिल्म ‘हंगामा’ का सीक्वल बनाना चाहते थे, लेकिन एक्टर ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद प्रियदर्शन ने एक्टर मीजान जाफरी को लेकर ‘हंगामा 2’ बनाई थी। प्रियदर्शन के पास अब कार्तिक आर्यन के साथ एक भी कॉमेडी फिल्म नहीं है। हाल ही जब प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में अपनी किसी कॉमेडी फिल्में में कार्तिक आर्यन को साइन करेंगे, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने पर यह बोले प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में जवाब दिया, ‘नहीं, मैंने कभी एक्टर्स को इस तरह से कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि मेरे साथ हर बार एक दिक्कत आती है कि जब मैं स्क्रिप्ट पूरी कर लेता हूं, तो सोचता हूं कि उसके लिए कौन सही रहेगा। मैं वरुण (धवन) के साथ फिल्म बनाने के बारे में सोच रहा था क्योंकि उनमें कॉमेडी और टाइमिंग की अच्छी समझ है।’

ये खबर भी पढ़ें…
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
‘हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन जरूरी’, CBFC का फैसला, यूजर्स बोले- सारा मजा किरकिरा कर दिया
March 13, 2026
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ऐलान किया है कि अबसे सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन शामिल किया जाएगा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्तिक आर्यन और इन एक्टर्स ने ठुकरा दी थी प्रियदर्शन की ‘हंगामा 2’

प्रियदर्शन के इस जवाब ने फैंस को हैरान कर दिया और सोचने लगे कि क्या कार्तिक आर्यन के उनकी फिल्म ‘हंगामा 2’ ठुकराने की वजह से ऐसा है? बल्कि आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ‘हंगामा 2’ ठुकरा दी थी और कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
‘बॉर्डर 2’ OTT रिलीज: कब और कहां देखें सनी देओल की हिट फिल्म? थिएटर्स में की थी छप्परफाड़ कमाई
March 13, 2026
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नहीं मैंने कभी एक्टर्स को इस तरह से कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि मेरे साथ हर बार एक दिक्कत आती है कि जब मैं स्क्रिप्ट पूरी कर लेता हूं, तो सोचता हूं कि उसके लिए कौन सही रहेगा।
कार्तिक आर्यन संग फिल्म पर प्रियदर्शन बोले

‘हंगामा 2’ रिजेक्ट किए जाने पर यह बोले थे प्रियदर्शन

वहीं, इससे पहले प्रियदर्शन ने इस बारे में साल 2020 में ‘पीटीआई’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं उनसे सीधे मिलने नहीं गया, लेकिन मैंने अपना कॉन्सेप्ट आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई एक्टर्स को सुनाया। उन सभी ने फिल्म (हंगामा 2) करने से मना कर दिया। अब मैं मीजान के साथ काम कर रहा हूं। उन सभी ने मना कर दिया, शायद इसलिए क्योंकि उन्हें लगा कि मैं पुराने जमाने का डायरेक्टर हूं, क्योंकि मैं पांच साल तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहा था।’

‘मुझे एक्टर्स से भीख मांगना पसंद नहीं’

प्रियदर्शन ने आगे कहा था, ‘उन्हें फिल्म में दिलचस्पी नहीं लगी। वो सीधे मुंह पर नहीं कहते। मुझे एक्टर्स से भीख मांगना पसंद नहीं है और मैं ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना पसंद करता हूं जो मुझ पर विश्वास करता हो। कई बार जब आप किसी एक्टर से फिल्म करने का अनुरोध करते हैं, तो वो आपका सम्मान करते हैं, आपको कॉफी पिलाते हैं और फिर विनम्रता से आपसे बचते हैं, क्योंकि शायद उन्हें आप पर भरोसा नहीं होता।’

ये खबर भी पढ़ें…
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
राजेश खन्ना पर था सफलता का नशा, उनके साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल, सेट पर पड़ती थी डांट
March 13, 2026
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर लीड एक्टर बनने और बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें फिल्म में दिलचस्पी नहीं लगी। वो सीधे मुंह पर नहीं कहते। मुझे एक्टर्स से भीख मांगना पसंद नहीं है और मैं ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना पसंद करता हूं जो मुझ पर विश्वास करता हो।
कार्तिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण द्वारा ‘हंगामा 2’ ठुकराए जाने पर प्रियदर्शन

प्रियदर्शन का करियर और फिल्में

प्रियदर्शन ने अपनी तीन दशक से भी लंबे करियर में हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में 95 से अधिक फिल्में डायरेक्ट की हैं। हिंदी में उन्होंने ‘विरासत’, ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में बनाईं, तो वहीं साउथ में ‘कांचीवरम’, ‘कालापानी’, ‘ओप्पम’ और ‘थेनमाविन कोम्बथ’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं। अब प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

‘हंगामा’ और ‘हंगामा 2’ की कास्ट

वहीं, ‘हंगामा 2’ की बात करें, तो इसमें मीजान जाफरी के अलावा शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और प्रणिता सुभाष नजर आए। वहीं इसका पहला पार्ट साल 2003 में रिलीज हुआ था। उसमें रिमी सेन, अक्षय खन्ना, परेश रावल, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *