LIVE UPDATE

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जीपीएम (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान‘‘रफी किशोर की यादें’ में बही सुरों की सरिता, भारी बारिश और बिजली बाधित होने के बावजूद खचाखच भरा सभागार

डॉ. देवेंद्र पैंकरा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

पेंड्रा। जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच, जिला जीपीएम (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि एवं महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की 97वीं जन्मजयंती के अवसर पर 4 अगस्त को पेंड्रा स्थित मल्टी पर्पस स्कूल के असेंबली हॉल में भव्य “रफी किशोर की यादें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली गायक एवं गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दोनों महान गायकों को स्वरांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
October 31, 2026
बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मनमानी और यूजर्स के अधिकारों से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश और बिजली की बाधा भी नहीं डिगा सकी संगीत प्रेमियों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होती रही और कई बार विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। इसके बावजूद संगीत प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही बिजली व्यवस्था बहाल होती, बड़ी संख्या में श्रोता कार्यक्रम स्थल पहुंचते रहे। कुछ ही समय में पूरा सभागार श्रोताओं से खचाखच भर गया और देर रात तक संगीत का सिलसिला जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
October 31, 2026
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार 14वां बड़ा सांस्कृतिक आयोजन

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच का गठन लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया गया था। मंच द्वारा अब तक भारतीय फिल्म संगीत के महान गायकों और गायिकाओं की जयंती एवं पुण्यतिथि पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “रफी किशोर की यादें” मंच का 14वां बड़ा सांस्कृतिक आयोजन रहा। इन आयोजनों के कारण क्षेत्र में गीत-संगीत के प्रति युवाओं और कला प्रेमियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. देवेंद्र पैंकरा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिला चिकित्सालय जीपीएम के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैंकरा की संगीतमय प्रस्तुति रही। उन्होंने पियानो पर महान गायक किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत “रिमझिम गिरे सावन” की मधुर धुन प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल, डॉ. देवेंद्र पैंकरा, मदन सोनी, कुंजबिहारी तिवारी, अमित शर्मा, प्रशांत कुशवाहा, अजीत दुबे, प्रमोद शर्मा, दीपक कश्यप, पंकज मिश्रा, राजू विश्वकर्मा, राहुल सोनी, जगतराम चौहान, प्रतीक गुप्ता, नरेश सारथी, जय सोनी, रमेश जायसवाल, मास्टर नदीम, मोनू गुप्ता सहित अनेक कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

महिला कलाकारों में उषा पवार, पूजाश्री केशरवानी, शैल गुप्ता, ममता श्रीवास, सोनिया सोनी, प्रमिला गजभिए, ममता सिंह, इच्छा जायसवाल, मानवी मिश्रा एवं वैष्णवी केवट ने भी शानदार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पेंड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जालान, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, रामनिवास तिवारी, पूरन छाबरिया, मोतीचंद जैन, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष अखिलेश नामदेव, सचिव शरद अग्रवाल, पार्षद मनीष श्रीवास, पूर्व पार्षद जयदत्त तिवारी, शाहिद राइन, विकास जायसवाल, हीराचंद जैन, संतोष साहू, पवन गोयनका, विक्रांत सिंह, मनदीप सिंह, नदीम खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

अजीत दुबे ने किया संचालन, आदित्य पांडे का रहा मार्गदर्शन

कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत दुबे ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन का मार्गदर्शन मंच के जिला कोषाध्यक्ष आदित्य पांडे ने किया। आयोजन के सफल संचालन में मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संगीत के माध्यम से दी महान गायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूरे कार्यक्रम में मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के सदाबहार गीत गूंजते रहे। कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों और श्रोताओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि जीपीएम जिले में संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों का प्रेम लगातार बढ़ रहा है। यह आयोजन दोनों महान गायकों को सच्ची संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *