LIVE UPDATE

गौरेला में शर्मनाक करतूत: स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |
गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
#रास्ते में रोककर दिया वारदात को अंजाम
मामले की संवेदनशीलता और जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने परिजनों के साथ गौरेला थाने में उपस्थित होकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे जबरन रोका और सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ गलत संबंध बनाए।
#आरोपी स्थानीय निवासी, पुलिस दे रही दबिश
एएसपी अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर गौरेला पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी स्थानीय निवासी बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है।
#जल्द होगी गिरफ्तारी: एएसपी
पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक व फॉरेंसिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *