LIVE UPDATE

कटघोरा में अवैध वसूली के आरोप पर बड़ी कार्रवाई: दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच जारी

कोरबा। कटघोरा थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है। एसडीओपी कटघोरा की प्रारंभिक जांच में शिकायत के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में विभागीय जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों में प्रदीप राठौर और रामधन पटेल शामिल हैं। शिकायतकर्ता आर्यन ध्रुव (19 वर्ष), निवासी रजकम्मा पारा, थाना कटघोरा ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि 3 अगस्त 2026 को वह अपनी पल्सर-150 (CG 12 AX 3013) से कटघोरा से रजकम्मा लौट रहा था। उसकी बाइक की डिक्की में आठ पाव शराब रखी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
October 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत धनगवां में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवालों का घेरा गहराता नजर आ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार, कसनिया बायपास के पास दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और शराब व नगदी जब्त कर जेल भेजने का भय दिखाया। आरोप है कि पहले उससे एक लाख रुपये की मांग की गई, बाद में कथित तौर पर रकम घटाकर 20 हजार रुपये ले लिए गए तथा 10 हजार रुपये बाद में लाने के लिए कहा गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शेष राशि नहीं देने तक उसकी मोटरसाइकिल वापस नहीं करने की बात कही गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच एसडीओपी कटघोरा को सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता पर आबकारी एक्ट का मामला भी दर्ज

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आर्यन ध्रुव के विरुद्ध कटघोरा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है। अवैध वसूली की शिकायत उसी प्रकरण से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज प्रकरण से अलग, पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की स्वतंत्र विभागीय जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
October 28, 2026
कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं विधि छात्र मनोज कुमार मरावी को कथित तौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *