LIVE UPDATE

माफिया राज! कटघोरा में पुल के नीचे ‘नदी का सीना’ चीर रहे रेत चोर, माइनिंग विभाग की ‘रहस्यमयी चुप्पी’ के पीछे क्या है खेल?

रात 10 बजते ही अहिरन नदी पर शुरू होता है 'लूटतंत्र', पुलिस की गश्त और माइनिंग नाका सिर्फ दिखावा?

कोरबा-कटघोरा। कटघोरा में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है और रेत माफियाओं का राज चल रहा है! जिला प्रशासन और खनिज विभाग की नाक के नीचे प्राकृतिक संसाधनों की ऐसी डकैती शायद ही कहीं देखने को मिले। कटघोरा थाना क्षेत्र के जुराली और नया पुल बाईपास घाट पर जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ अवैध उत्खनन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर सरकारी सिस्टम को खुली चुनौती है। अहिरन नदी के पुल के ठीक नीचे से हर रात बेखौफ होकर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, और सबसे शर्मनाक बात यह है कि यह पूरा खेल माइनिंग विभाग के नाके के ठीक सामने चल रहा है!

‘सन्नाटा’ होते ही जागते हैं रेत के सौदागर!

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही रात के 10 बजते हैं और आम जनता अपने घरों में सो जाती है, वैसे ही कटघोरा के रेत माफिया अपनी पूरी फौज के साथ सक्रिय हो जाते हैं। अंधेरे की आड़ में दर्जनों ट्रैक्टर अहिरन नदी के सीने पर काल बनकर उतरते हैं। बिना किसी खौफ के, बिना किसी अनुमति के, रात भर नदी को खोदा जाता है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का।

नाका प्रभारी पर ‘सेटिंग’ के गंभीर आरोप: क्या बट रहा है ‘मलाई’ का हिस्सा?

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आखिर माइनिंग विभाग इस कदर अंधा, बहरा और गूंगा क्यों बना हुआ है? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि रेत माफियाओं ने माइनिंग विभाग के नाके को ‘मोटी रकम’ देकर पूरी तरह से मैनेज कर लिया है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो कानून की रक्षा कौन करेगा? रात के अंधेरे में जब ट्रैक्टरों का काफिला शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरता है, तो गश्त करने वाली पुलिस और माइनिंग के अफसरों को सांप क्यों सूंघ जाता है? क्या यह अंधापन किसी बड़ी मिलीभगत और ‘ऊपर तक’ जाने वाले हिस्से की तरफ इशारा नहीं करता?

बड़े प्रोजेक्ट्स की आड़ में ‘अवैध’ का धंधा

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नदी की छाती फाड़कर निकाली जा रही यह अवैध रेत कोई चोरी-छिपे नहीं बेची जा रही। इस अवैध रेत को क्षेत्र में चल रहे रेलवे के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स, सरकारी निर्माण कार्यों और निजी साइटों पर धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। यानी सरकारी पैसे से बनने वाले प्रोजेक्ट्स में अवैध रेत का इस्तेमाल कर सरकार के ही राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।

…तो क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?

यह सिर्फ पर्यावरण की तबाही नहीं है, बल्कि इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ भी है। पुल के ठीक नीचे से लगातार रेत निकालने के कारण पुल के पिलर्स (खंभे) खोखले हो रहे हैं। नदी के पुल के अस्तित्व पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। कल को अगर कोई बड़ा हादसा हुआ और पुल ढह गया, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या तब माइनिंग विभाग और जिला प्रशासन अपनी कुंभकर्णी नींद से जागेगा?

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *