बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन पूरी तरह फ्लॉप_
आंदोलनकारियों से अधिक संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मी थे मौजूद

कोरबा। बालको क्षेत्र में जोगी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल सका। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लगाई गई कुर्सियां खाली रह गईं, जिससे आयोजन का प्रभाव फीका पड़ गया और आंदोलन पूरी तरह असफल नजर आया।
जानकारी के अनुसार, रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ यह आंदोलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पार्टी नेता अमित जोगी ने सभा को संबोधित किया, लेकिन भीड़ अपेक्षा से काफी कम रही। इससे आंदोलन का असर सीमित रह गया।

आंदोलन में कम भागीदारी के पीछे कई कारण सामने आए। स्थानीय स्तर पर पार्टी का संगठनात्मक ढांचा कमजोर दिखाई दिया, जिसके चलते समर्थकों और कार्यकर्ताओं की पर्याप्त उपस्थिति नहीं हो सकी। मजदूर वर्ग ने भी खास रुचि नहीं दिखाई। उनका कहना था कि उठाए गए मुद्दे उनकी प्राथमिकता में नहीं आते।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, आंदोलन से क्षेत्रीय समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकलने की संभावना कम थी, इसलिए लोगों ने दूरी बनाए रखी। कुछ लोगों ने इसे स्थानीय मुद्दों से ज्यादा राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास भी बताया, जिससे आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ा।

इसके अलावा, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी और जमीनी हकीकत में अंतर भी तैयारी पर असर डालता नजर आया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कई समय पर स्थिति ऐसी रही कि आंदोलनकारियों से अधिक संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौजूद दिखाई दिए, जो आयोजन की कमजोर उपस्थिति को और उजागर करता !










