LIVE UPDATE

दीपका में 84 लाख का ‘अंधेरा घोटाला’: स्ट्रीट लाइट के नाम पर मौत के खंभे खड़े!”

पार्षद का बड़ा आरोप—30-40% कमीशनखोरी, बिना सुरक्षा के लगाए जा रहे पोल, कभी भी हो सकती है जनहानि

कोरबा-दीपका में विकास के नाम पर एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां 84 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट योजना अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की मिसाल बन चुकी है, वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में ठेकेदार और नगर पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रख दिया गया है और जनता की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है!

आरोप है कि जिन खंभों को मजबूत कंक्रीट बेस यानी PCC के साथ लगाया जाना था उन्हें बिना किसी ठोस नींव के सीधे जमीन में खड़ा कर दिया गया है जिससे तेज हवा या बारिश में इनके गिरने का खतरा बना हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं मानक के अनुसार भारी और गुणवत्तापूर्ण पोल लगाने की बजाय हल्के और घटिया क्वालिटी के बिना कोटिंग वाले पोल लगाए जा रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिससे उनकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं टेंडर में तय ब्रांडेड 100 वॉट लाइट की जगह सस्ती और कम क्षमता वाली 50 से 70 वॉट की नॉन-ब्रांडेड लाइटें लगाकर सीधे तौर पर सरकारी धन की हेराफेरी की जा रही है, सुरक्षा मानकों की बात करें तो स्थिति और भी खतरनाक है जहां केबल को निर्धारित 40 से 90 सेंटीमीटर गहराई में डालने का नियम है वहां केवल 10 सेंटीमीटर नीचे दबाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है, न कहीं सही अर्थिंग की व्यवस्था है और न ही MCCB जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं

जिससे करंट फैलने और जानलेवा हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है, पार्षद का आरोप है कि इस पूरे कार्य में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का उल्लंघन है, मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब पार्षद ने नगर पालिका के इंजीनियर सिरिल भास्कर पापुला से कार्य की गुणवत्ता और मात्रा की जानकारी लिखित में मांगी तो उन्होंने जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिससे संदेह और भी गहरा गया है, अब पार्षद ने छत्तीसगढ़ लोक आयोग अधिनियम 2002 की धारा 9 के तहत इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को बड़े स्तर तक लेकर जाएंगे, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दीपका में स्ट्रीट लाइट के नाम पर भ्रष्टाचार की अंधेरी सच्चाई छिपाई जा रही है और क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *