LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग | कोरबा में दबंगई की हद पार! घर में जबरन घुसकर कब्जा, विधवा परिवार को जान से मारने की धमकी—एसपी से लगाई गुहार

पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग

कोरबा/कटघोरा — कटघोरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला और उसका परिवार अपने ही घर में असुरक्षा और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। आरोप है कि एक महिला अपनी तीन बहनों के साथ मिलकर जबरन घर में घुस गई और अब उस मकान पर कब्जा जमाकर पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 01, छीर्रा, कृष्णा हॉस्पिटल के पास रहने वाली पीड़िता अपने परिवार के साथ लंबे समय से अपने निजी मकान में रह रही है। परिवार में दो बेटे हैं, जो एम्बुलेंस का काम करते हैं, और दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पति का श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित था, जिसके चलते घर में धार्मिक कार्यक्रम और पारिवारिक माहौल था। दोनों बेटियां भी मायके आई हुई थीं और पूरे घर में तैयारी चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान एक गर्भवती महिला अपनी तीन बहनों के साथ अचानक घर पहुंची और बिना किसी अनुमति के सीधे घर के अंदर दाखिल हो गई। पीड़िता और उसकी बेटियों ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोप है कि चारों महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी और जबरदस्ती घर के अंदर डेरा जमा लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घर में चल रहा श्राद्ध कार्यक्रम भी बाधित हो गया और परिवार को मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में घुसी महिला खुद को पीड़िता के बेटे की पत्नी बता रही है और इसी आधार पर घर में रहने का दावा कर रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि संबंधित महिला पहले से ही शादीशुदा है, जिससे इस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यही नहीं, जिस युवक से शादी का दावा किया जा रहा है, वह फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है और उसका पता भी स्पष्ट नहीं है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप यह भी है कि घर में घुसी महिला और उसकी बहनें मिलकर पीड़ित परिवार के साथ लगातार अभद्र व्यवहार कर रही हैं, गाली-गलौज कर रही हैं और उन्हें जान से मारने व मरवाने तक की धमकियां दे रही हैं। भय के कारण परिवार के सदस्य खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और घर के भीतर ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जबरन घर में घुसकर कब्जा करना और धमकी देना गंभीर मामला है, जिससे परिवार की सुरक्षा पर सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं और वास्तविकता सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है और पीड़ित परिवार को कब तक राहत मिल पाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *