LIVE UPDATE

ktg news : कटघोरा पुलिस का सख्त एक्शन : कटघोरा में होटल-लॉज व ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान, बिना पहचान पत्र एंट्री पर रोक, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई.

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई

कोरबा/कटघोरा, 27 अप्रैल 2026 : कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
October 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत धनगवां में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवालों का घेरा गहराता नजर आ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अभियान के तहत थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जिसमें एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल हैं। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के होटल, लॉज और ढाबों में लगातार सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी होटल, लॉज और ढाबा संचालक बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दें। इसके साथ ही परिसर में शराबखोरी, संदिग्ध गतिविधियों या अन्य गैरकानूनी कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
October 28, 2026
कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं विधि छात्र मनोज कुमार मरावी को कथित तौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की इस सख्ती का असर भी दिखने लगा है। हाल ही में तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा को नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *