LIVE UPDATE

सरकारी शराब दुकान के साए में फल-फूल रहा था अवैध कारोबार, आबकारी की दबिश में महुआ फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

कटघोरा में 19.2 लीटर अवैध महुआ शराब, 100 किलो लाहन व शराब बनाने के उपकरण जब्त, आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघोरा क्षेत्र में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह अवैध फैक्ट्री शासकीय विदेशी मदिरा दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही थी। विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में माना जा रहा है।

5 किलोमीटर दायरे में विशेष अभियान, मुखबिर की सूचना पर दबिश –

ये खबर भी पढ़ें…
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को अभी पूरे 2 साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक आयुक्त आबकारी के स्पष्ट निर्देश पर जिले की सभी शासकीय मदिरा दुकानों के 5 किलोमीटर दायरे में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनियां गांव में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी के ठिकाने से शराब, लाहन और उपकरण बरामद –

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
November 1, 2026
कटघोरा। कटघोरा नगर के लिए दुखद खबर है। एसईसीएल के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एवं नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी सुरेश कुमार बिंझवार के कब्जे से 19.2 लीटर अवैध महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त 100 किलो महुआ लाहन बरामद किया। इसके अलावा मौके से कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले, जिन्हें नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार –

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क, ख, च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01/2026 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त शराब एवं महुआ लाहन के विधिसम्मत निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका –

इस सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के साथ मुख्य आरक्षक दसराम सिदार, आरक्षक रितेश गवेल तथा नगर सैनिक प्रजेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

‘अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’ –

आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय ने बताया कि सहायक आयुक्त के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर लगातार सघन निगरानी रखी जा रही है। कटघोरा क्षेत्र में यह इस अभियान की पहली बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता से सहयोग की अपील –

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *