LIVE UPDATE

कलेक्टर जनदर्शन में रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ किसान की शिकायत, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सरपंचों ने उठाई आवाज __ प्रशासन की चुप्पी पर सवाल?

कोरबा/पाली: सरकार द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन पाली विकासखंड के ग्राम मांगामार से सामने आए एक मामले ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक गरीब किसान द्वारा पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जनदर्शन में शिकायत किए जाने के एक सप्ताह बाद भी कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित किसान छन्दराम धनवार ने 23 मार्च 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया कि उसके पास 0.121 हेक्टेयर वन पट्टा भूमि है, जिसके पर्ची निर्माण और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए संबंधित पटवारी राजेन्द्र साहू द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। किसान का आरोप है कि वह पहले ही 1500 रुपये दे चुका है, इसके बावजूद अतिरिक्त रकम के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, उसके भाइयों से भी जमीन संबंधी कार्य के एवज में पैसे लिए जाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह मजदूरी कर परिवार चलाता है और इतनी बड़ी राशि देना उसके लिए संभव नहीं है। विरोध करने पर उसका काम जानबूझकर लंबित कर दिया गया है।

इस मामले में चिंता की बात यह है कि शिकायत के एक सप्ताह बाद भी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पीड़ित का भरोसा प्रशासन पर से उठता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरपंचों ने भी उठाई आवाज

मामले को और गंभीर बनाते हुए क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संबंधित पटवारी पर रिश्वतखोरी और अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं। सरपंचों का कहना है कि नामांतरण, बटांकन, वन अधिकार पर्ची और अन्य राजस्व कार्यों के लिए 10 से 20 हजार रुपये तक की मांग की जाती है। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों के जरूरी काम लटका दिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत्यु पंचनामा और वंशवृक्ष जैसे कार्यों में भी पैसे लिए जाते हैं और पटवारी का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति असहयोगपूर्ण है। सरपंचों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई और संबंधित पटवारी के स्थानांतरण की मांग की है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

एक ओर जहां सरकार जनदर्शन के माध्यम से त्वरित न्याय का दावा करती है, वहीं इस तरह के मामलों में देरी और निष्क्रियता प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि इस गंभीर शिकायत पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *