LIVE UPDATE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : गौरेला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती। सत्य और अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर का जन्मोत्सव आज

दिगंबर जैन मंदिर में हुआ अभिषेक, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा।

अहिंसा परमो धर्म… पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव आज

गौरेला के जैन समाज ने इस पावन दिवस पर भक्ति और आस्था की एक अनुपम छटा बिखेरी। गौरेला के दिगंबर जैन मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर जी में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान का भव्य मस्तकाभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच हुए इस अभिषेक ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजा के पश्चात संपूर्ण नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शोभायात्रा में समाज का हर वर्ग—चाहे वे बुजुर्ग हों, महिलाएं हों या छोटे बच्चे—सभी ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। श्वेत वस्त्रों में सजे श्रद्धालु और भगवान की आकर्षक पालकी आकर्षण का केंद्र रही।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही गौरेला नगरपालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने भी इस पावन अवसर पर भगवान महावीर स्वामी की आरती कर नगर की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की,इस दौरान उन्होंने दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत श्रीफल और शाल देकर सम्मान भी किया। भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को आत्मसात करते हुए, गौरेला में यह उत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *