LIVE UPDATE

CG : अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंची थी महिलाएं , कलेक्टर ने कह दी ऐसी बात ,कलेक्टोरेट में ही नाराज महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी, जानें पूरा मामला …

नाराज महिलाओं ने कलेक्टोरेट परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं जनदर्शन में पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में संचालित शराब दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की।

जनदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब महिलाओं ने कलेक्टर पर शराब दुकान और महतारी वंदन योजना को जोड़कर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इससे नाराज महिलाओं ने कलेक्टोरेट परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
BREAK:पूर्व CM भूपेश बघेल एवं महिला के ‘फेक AI वीडियो’, महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी जाँच
BREAK:पूर्व CM भूपेश बघेल एवं महिला के ‘फेक AI वीडियो’, महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी जाँच
April 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ‘फेक’...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं ने लगाया यह आरोप

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महिलाओं द्वारा योजना का लाभ मिलने की बात कहने पर कलेक्टर ने कथित तौर पर कहा कि जिस प्रकार महतारी वंदन योजना सरकार की योजना है, उसी प्रकार शराब दुकान भी सरकार की नीति के तहत संचालित हो रही है और उससे मिलने वाले राजस्व से ही ऐसी योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
“पहले ₹2.80 लाख दो, तब मिलेगा TC!” — रायपुर के निजी(Venkateshwar Signature School ) स्कूल पर छात्रा को बंधक बनाने जैसे आरोप?
“पहले ₹2.80 लाख दो, तब मिलेगा TC!” — रायपुर के निजी(Venkateshwar Signature School ) स्कूल पर छात्रा को बंधक बनाने जैसे आरोप?
May 21, 2026
रायपुर स्थित Venkateshwar Signature School एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की एक छात्रा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर की इस कथित टिप्पणी के बाद महिलाएं नाराज हो गईं। उनका कहना था कि महतारी वंदन योजना और शराब दुकान का कोई संबंध नहीं है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें योजना का लाभ नहीं, बल्कि गांव में शांति और शराब दुकान बंद होना ज्यादा जरूरी है।

“शराब दुकान से बिगड़ रहा माहौल”

ये खबर भी पढ़ें…
CG : कलेक्टर कार्यालय की ढाल बने रेशम विभाग के उपसंचालक ? शिकायतों के बावजूद जांच लटकी, कमिश्नर के स्मरण पत्र को भी किया नजरअंदाज
CG : कलेक्टर कार्यालय की ढाल बने रेशम विभाग के उपसंचालक ? शिकायतों के बावजूद जांच लटकी, कमिश्नर के स्मरण पत्र को भी किया नजरअंदाज
May 28, 2026
सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े रेशम विभाग के उपसंचालक को संरक्षण? जांच आदेश और स्मरण पत्र पर कार्रवाई नहीं होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का आरोप है कि दरिमा क्षेत्र में अंग्रेजी शराब दुकान खुलने के बाद गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण विवाद और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे परिवार और गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल संपति यादव, आशा दास, सुमित्र नायक समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए शराब दुकान बंद कराने की मांग की है।

A Pranav

professional journalist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *