LIVE UPDATE

गौरेला में राष्ट्रपिता का अपमान! कचरे के बीच पड़ी मिली Mahatma Gandhi की प्रतिमा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज

जनप्रतिनिधियों और जनता में भारी आक्रोश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जनपद पंचायत गौरेला से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक संवेदनहीनता की पोल खोल दी है। सभा हाल के मरम्मत कार्य के दौरान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कचरे और बेकार सामान के बीच फेंककर रखा गया है।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि गांधी जी की प्रतिमा बोरे, कबाड़ और टूटे सामान के बीच जमीन पर उपेक्षित हालत में पड़ी है। यह दृश्य न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि देश के महान व्यक्तित्व के प्रति घोर असम्मान भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्कालीन सीईओ सुभा मिश्रा पर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे मामले को लेकर आरोप सीधे तौर पर उस समय की तत्कालीन सीईओ श्रीमती शुभा मिश्रा पर लग रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि उनके कार्यकाल में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया?

जनप्रतिनिधियों और जनता में भारी आक्रोश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले के सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय स्तर पर अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों!

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *