LIVE UPDATE

विधायक अटल श्रीवास्तव का 18 अगस्त को गौरेला-पेंड्रा क्षेत्रीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शासकीय एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

सुबह बिलासपुर से होगा प्रस्थान

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
October 31, 2026
बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मनमानी और यूजर्स के अधिकारों से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक अटल श्रीवास्तव सुबह 8:30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे गौरेला पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

दिशा समिति की बैठक में होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
October 31, 2026
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक श्रीवास्तव सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित अरपा सभाकक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी।

राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के उद्घाटन में शिरकत

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके पश्चात विधायक दोपहर 11:30 बजे वी राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों एवं खेल से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहेगी।

न्यू सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

दोपहर 2 बजे न्यू सर्किट हाउस, गौरेला में विधायक अटल श्रीवास्तव कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसमस्याओं को लेकर संवाद की संभावना है।

आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अध्यक्ष गजमती भानु एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने उक्त कार्यक्रमों में आमजन, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना में सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *