LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत केवची स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के वर्षों पुराने जर्जर भवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) एवं ग्राम पंचायत द्वारा 25 जून 2026 को जर्जर भवन को डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने का प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन कई वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में है। दीवारों में दरारें, उखड़ता प्लास्टर और कमजोर छत के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा भवन को हटाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। SMC की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जर्जर भवन को तत्काल हटाने की मांग की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों और पालकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जर्जर भवन को तत्काल डिस्मेंटल कराया जाए और परिसर को सुरक्षित बनाया जाए।

मुख्य बिंदु :- 

ये खबर भी पढ़ें…
PENDRA: विवादों से फिर घिरे चंद्रकांत सलाम: पहले फर्जी नियुक्ति और कथित अवैध वसूली के आरोप, अब सेवा समाप्ति, वेतन रोकने और नियम विरुद्ध कार्रवाई की शिकायत
PENDRA: विवादों से फिर घिरे चंद्रकांत सलाम: पहले फर्जी नियुक्ति और कथित अवैध वसूली के आरोप, अब सेवा समाप्ति, वेतन रोकने और नियम विरुद्ध कार्रवाई की शिकायत
August 3, 2026
देवरीकला समिति में संग्राम! प्रभारी प्रबंधक चंद्रकांत सलाम पर गंभीर आरोपों की बौछार, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग “सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

25 जून 2026 को जर्जर भवन हटाने का प्रस्ताव पारित। SMC और ग्राम पंचायत ने विभाग को भेजा था प्रस्ताव। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग।

ये खबर भी पढ़ें…
खबर के बाद रातोंरात बदली अटल प्रतिमा की सूरत? लीपापोती तो हुई, लेकिन तकनीकी जांच और जवाबदेही पर अब भी सन्नाटा
खबर के बाद रातोंरात बदली अटल प्रतिमा की सूरत? लीपापोती तो हुई, लेकिन तकनीकी जांच और जवाबदेही पर अब भी सन्नाटा
August 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पंचायत मरवाही में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर उठा विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *