गरिमा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कटघोरा में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

कोरबा/कटघोरा। गरिमा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कटघोरा में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने एवं उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की घोषणा की गई। हेड बॉय के रूप में जतिन राजदेव एवं राहुल मेहता, जबकि हेड गर्ल के रूप में गीतांजलि मरावी एवं गीतांजलि सिंह ने शपथ ग्रहण की।

इसी प्रकार असेंबली हेड के लिए गरिमा कहर एवं जसकीरत सिंह, स्पोर्ट्स हेड के लिए अल तमस रजा एवं मंताशा बेगम, तथा कल्चरल हेड के रूप में रितिका आमों एवं जोशवा मसीह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
हाउस कैप्टनों में रेड हाउस के लिए नफीसा अली एवं पूर्वांशु कंवर, ब्लू हाउस के लिए दिक्षा सोनी एवं शिवम यादव, ग्रीन हाउस के लिए वंदना पटेल एवं जसप्रीत सिंह, तथा येलो हाउस के लिए महक जसवाल एवं ऋषि ग्वेल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह का वातावरण उत्साह, अनुशासन और गौरव से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने अपने नए नेतृत्व का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारी अपने कार्यों से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।










