LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिनदहाड़े अपहरण से सनसनी, हथियारबंद बदमाशों ने घर के सामने से किराना व्यवसायी को उठाया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बेखौफ बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी का उसके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना परिजनों की मौजूदगी में हुई और बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शुक्रवार दोपहर अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान नीले रंग की एक बलेनो कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात युवकों ने अचानक गिरीश यादव को पकड़ लिया और जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास करने लगे। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यवसायी को बचाने के लिए परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने किसी की एक नहीं सुनी। आरोपियों ने परिजनों को धक्का देकर पीछे कर दिया और गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय व्यवसायी अर्धनग्न अवस्था में थे और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल मरवाही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में संदिग्ध वाहन और आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों और चेक पोस्टों को अलर्ट कर दिया है। चूंकि मरवाही क्षेत्र मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए अंतरराज्यीय मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है और संभावित मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है तथा साइबर सेल की मदद से आरोपियों और वाहन की लोकेशन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सुशासन की सरकार में अवैध उगाही का खेल! रुमगा में हर ट्रैक्टर से ₹200 वसूली का आरोप, आशीष पड़वार का नाम आया सामने; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा वसूली का कारोबार?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सुशासन की सरकार में अवैध उगाही का खेल! रुमगा में हर ट्रैक्टर से ₹200 वसूली का आरोप, आशीष पड़वार का नाम आया सामने; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा वसूली का कारोबार?
November 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था के दावों के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रुमगा क्षेत्र से कथित अवैध वसूली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं परिजन व्यवसायी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *