गौरेला पेंड्रा मरवाही: लगातार विवादों और आरोपों से घिरे BEO संजीव शुक्ला पर बोले शिक्षा मंत्री — “निश्चित ही जांच और कार्रवाई होगी”__देखे वीडियो
शिक्षा विभाग में एरियर्स भुगतान, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं, लंबित फाइलों और कथित अवैध वसूली जैसे मुद्दों को लेकर समय-समय पर उनके खिलाफ शिकायतें

Gaurela-Pendra-Marwahi जिले के गौरेला विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) डॉ. संजीव शुक्ला एक बार फिर चर्चाओं में हैं। लंबे समय से विभिन्न मामलों और शिकायतों को लेकर विवादों में रहे BEO संजीव शुक्ला पर अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिक्षा विभाग में एरियर्स भुगतान, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं, लंबित फाइलों और कथित अवैध वसूली जैसे मुद्दों को लेकर समय-समय पर उनके खिलाफ शिकायतें सामने आती रही हैं। विभागीय कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच भी कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी की चर्चाएं लगातार होती रही हैं।
हाल ही में सामने आए नए शिकायत प्रकरण के बाद जब शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की निश्चित रूप से जांच करवाई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई भी तय है। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। लगातार सामने आ रही शिकायतों और आरोपों के बीच अब जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी निगाहें टिक गई हैं।

गौरतलब है कि गौरेला शिक्षा विभाग में लंबे समय से भुगतान प्रक्रियाओं और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में मंत्री के बयान को मामले में संभावित बड़ी जांच और कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार विवादों में रहने वाले BEO संजीव शुक्ला के खिलाफ शिकायतों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।










