LIVE UPDATE

सावन माह में जलेश्वर धाम, अमरकंटक एवं कबीर चबूतरा क्षेत्र का पुलिस अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सावन माह के दौरान जलेश्वर महादेव मंदिर,अमरकंटक एवं कबीर चबूतरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही श्री मनोज कुमार खिलारी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों पुलिस अधीक्षकों ने मंदिर परिसर अमरकंटक, जलेश्वर, कबीर चबूतरा क्षेत्र के पार्किंग स्थल, प्रमुख मार्गों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान अनूपपुर जिले के संबंधित थाना प्रभारी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने वाले तीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों जिलों की पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा मानव सेवा और सामाजिक समर्पण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं अनूपपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पूरे सावन माह के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान जलेश्वर महादेव एवं अमरकंटक मंदिर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
November 7, 2026
पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमीन से जुड़े विवादों के बीच पेंड्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम पतगवां से आदिवासी भूमि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *