LIVE UPDATE

कटघोरा: डैम के गेट खुलवाने की चाल?जल संरक्षण पर हमला या खनन माफियाओं की प्लानिंग—उठे बड़े सवाल

बदबू और बीमारी” के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम, असल मकसद खनन आसान करना?

एनीकट डैम के खिलाफ दुष्प्रचार! रेत माफियाओं की साजिश से कटघोरा का जल भविष्य खतरे में

कटघोरा/कटाईनार:

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहिरन नदी और कटाईनार क्षेत्र में बने एनीकट (स्टॉप डैम) को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक खबरों पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जानकारों का साफ कहना है—यह कोई आम शिकायत नहीं, बल्कि रेत माफियाओं की सोची-समझी साजिश है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के बीच जब इन एनीकट डैमों ने कटघोरा क्षेत्र में जल स्तर को बनाए रखा है, तब कुछ संगठित गिरोह जानबूझकर “बदबू और बीमारी” जैसी खबरें प्लांट करवा रहे हैं। मकसद साफ है—डैम के गेट खुलवाना, ताकि नदी का पानी कम हो और अवैध रेत खनन आसानी से किया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां गर्मी में जल संकट गहराता था, वहीं अब एनीकट डैम के कारण कुएं और हैंडपंप तक सूखने से बच रहे हैं। ऐसे में इन डैमों के खिलाफ माहौल बनाना सीधे-सीधे जनहित पर हमला माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि कुछ पोर्टल बिना जमीनी हकीकत जांचे, माफियाओं के इशारे पर खबरें चला रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों में भ्रम फैल रहा है, बल्कि जल संरक्षण जैसे अहम प्रयासों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों का भी स्पष्ट मत है कि एनीकट डैम क्षेत्र के लिए जीवनरेखा हैं। इन्हें कमजोर करने या गेट खुलवाने की कोशिश दीर्घकालीन जल संकट को न्योता देने जैसी होगी। अब मांग उठ रही है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे—

• कौन फैला रहा है भ्रामक खबरें?

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• किनके दबाव में डैम के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है?

साथ ही अवैध रेत खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों की दो टूक चेतावनी:

“डैम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी… यह हमारे पानी और भविष्य की लड़ाई है।”

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *