GPM: उमेश चौहान का प्रमोशन या डिमोशन? शिकायतों की चर्चा के बीच बदली जिम्मेदारी, अविनाश कुजूर को सकोला का अतिरिक्त प्रभार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासनिक फेरबदल,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तहसील स्तर पर आंशिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशानुसार उमेश कुमार चौहान को सकोला तहसील में प्रभारी तहसीलदार के दायित्व से मुक्त करते हुए नायब तहसीलदार, पेंड्रा के रूप में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
वहीं, अविनाश कुजूर, जो वर्तमान में तहसीलदार पेंड्रा हैं, को सकोला तहसील का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
प्रशासनिक बदलाव के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि उमेश चौहान के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हालांकि, जारी आधिकारिक आदेश में इस संबंध में किसी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

“सागौन कटाई पर मौन, गरीब आदिवासियों पर बुलडोजर!” मरवाही में वन विभाग की कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा हमला, प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव बोले – “भाजपा राज में आदिवासियों को उजाड़ने की साजिश”
May 9, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |मरवाही वन मंडल के जंगलों में कथित अवैध सागौन कटाई का मामला अब राजनीतिक विस्फोट बन चुका है। एक...









