LIVE UPDATE

कोरबा में नियमों पर सवाल:फर्जी नंबर प्लेट पर ‘छत्तीसगढ़ शासन’ और ‘सीईओ’—नियमों को चुनौती देता वीआईपी कल्चर?”

जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग की गाड़ी पर बाहरी राज्य का टेंपरेरी नंबर?

कोरबा। जिले में यातायात नियमों को लेकर जहां आम नागरिकों पर सख्ती लगातार जारी है, वहीं एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिनेश कुमार नाग की एक फोर-व्हीलर गाड़ी पर कथित रूप से बाहरी राज्य (झारखंड) का टेंपरेरी नंबर अंकित है, जबकि वाहन का उपयोग छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह वाहन लंबे समय से इसी स्थिति में संचालित हो रहा है। सामान्यतः किसी भी नए वाहन को अस्थायी पंजीकरण के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्थायी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। ऐसे में यदि टेंपरेरी नंबर की वैधता समाप्त हो चुकी है, तो यह नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, वाहन में ‘छत्तीसगढ़ शासन’ एवं ‘सीईओ’ का उल्लेख अंकित होने और कथित रूप से आपातकालीन (लाल/नीली) बत्ती के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में केंद्र सरकार द्वारा वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के उद्देश्य से ऐसे संकेतकों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था, सिवाय अधिकृत आपात सेवाओं के।

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब बड़ा सवाल यह है कि जब आम नागरिकों पर छोटी-छोटी त्रुटियों के लिए भी तत्काल चालानी कार्रवाई की जाती है, तो क्या इस तरह के मामलों में भी समान रूप से नियम लागू किए जाएंगे? फिलहाल, इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारी या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा!

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *