LIVE UPDATE

जिला जीपीएम में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, बूथ स्तर को मजबूत करने पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना एवं आगामी चुनावों के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला जीपीएम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी शैलेश पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना एवं आगामी चुनावों के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मंडल, वार्ड, बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में शैलेश पांडे ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता की आधारशिला बताते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत होंगे, तो संगठन स्वतः ही सशक्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति से संबंधित विशेष प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने संगठन विस्तार, जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष बलबीर सिंह करसायल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौरेला ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, छाया विधायक गुलाब सिंह राज, गौरेला ब्लॉक के प्रभारी रमेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर लाल साहू, नफीस चाचा, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद निलेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमोल पाठक, सुभाष मित्तल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कुक्कू साठे, जिला महामंत्री बाला प्रसाद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मुद्रिका सिंह सराती, पार्षद विक्रांत रोहिणी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अतिरिक्त विभिन्न मंडल अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, सरपंचों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं में गणेश मार्को, तेज सिंह राजपूत, अफसर खान, सीताराम कर सायल, राजेश यादव, निलेश जैन, अवधेश गुर्जर, सुनीता तिमोथी, रीता तमर, अमित पाठक, युवक कांग्रेस महासचिव रवि राय, जमील भाई, वकाश खान, नीरज साहू, आयशा बेगम, सोनू अग्रवाल, असलम खान, इरशाद, शाहिद, यासर, सुफियान, फूल सिंह, अशोक गौतम, तीरथ प्रसाद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

पेंड्रा एवं मरवाही क्षेत्र से भी पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें जिला कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, ओमप्रकाश बांका, सरपंच संघ अध्यक्ष लालचंद सोनवानी, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, मरवाही से बेचुराम अहीरेश, राकेश मसीह, कृष्णा पटेल, पवन केसरवानी, रियासं सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरेला कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सोनी द्वारा किया गया।

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *