LIVE UPDATE

मरवाही वनमंडल: खरड़ी में अवैध कटाई: पहले निलंबित हो चुके वन रक्षक पर फिर गंभीर आरोप, वन संरक्षण अधिनियम के तहत FIR की मांग

निलंबन के बावजूद दोबारा आरोप, पर्यावरण और वन्य जीवन पर खतरा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरड़ी में सरई (साल) वृक्षों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। वर्तमान में यह शिकायत ग्रामीणों द्वारा मौखिक रूप से की गई है, जिसे जल्द ही लिखित रूप में प्रशासन को सौंपा जाएगा।

लगातार हो रही अवैध कटाई

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में संरक्षित एवं इमारती पेड़ों की खुलेआम कटाई और तस्करी जारी है, जिससे पर्यावरण संतुलन और वन्य जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

वन रक्षक पर फिर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में वन रक्षक संजय कुमार पैकरा की भूमिका को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी हो चुके हैं निलंबित

गौरतलब है कि दिनांक 12/11/2024 को पेंड्रा वन परिक्षेत्र में ही अवैध कटाई के मामले में संजय पैकरा, वन रक्षक (अमारू बीट) को तत्कालीन डीएफओ द्वारा निलंबित किया गया था। बाद में बहाली के साथ इनका बीट बदला गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है।

निलंबन का भय नहीं?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई कार्रवाई के बावजूद यदि पुनः इसी प्रकार के आरोप सामने आ रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि संबंधित कर्मचारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई का कोई भय नहीं है और कथित रूप से अवैध गतिविधियां जारी हैं।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसी कार्रवाई से न केवल दोषियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि अन्य के लिए भी एक सख्त उदाहरण स्थापित होगा।

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *