LIVE UPDATE

KORBA: BJP मण्डल अध्यक्ष पर गोचर भूमि कब्जाने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई लंबित

ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से भी लगाई गुहार, चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे से मवेशी पालकों को परेशानी

कोरबा। जिले के करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमिंया में शासकीय गोचर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के बरपाली मंडल अध्यक्ष ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिससे गांव के मवेशियों के लिए चराई की समस्या खड़ी हो गई है।

मामले को लेकर ग्राम पंचायत गुमिंया के सरपंच सहित ग्रामीणों ने 2 मार्च को कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि पूर्व में ग्राम पंचायत को सामुदायिक शासकीय वन अधिकार के तहत खसरा क्रमांक 1318/1, रकबा 2.832 हेक्टेयर भूमि गोचर/चारागाह के लिए प्रदान की गई थी, ताकि गांव के मवेशियों को चरने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ओमप्रकाश साहू उर्फ राजू साहू ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रामीणों को यह कहकर भूमि पर निर्माण शुरू किया कि यहां शासकीय औषधि केंद्र बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, ओमप्रकाश साहू अपने आप को भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष बताते हुए राजनीतिक प्रभाव का भी हवाला देते हैं और कार्रवाई से बचने की बात कहते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद पर हैं, जिसके कारण वे दबाव बनाकर जमीन पर कब्जा बनाए हुए हैं। इस अवैध कब्जे के कारण गांव के पशुपालकों और चरवाहों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मवेशियों के लिए निर्धारित चारागाह की भूमि पर अब चराई संभव नहीं हो पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा: एकलव्य आवासीय विद्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव
कोरबा: एकलव्य आवासीय विद्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव
July 27, 2026
कोरबा/कटघोरा। छुरीकला स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शाला प्रवेश उत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने कलेक्टर से अवैध कब्जा हटाकर शासकीय सामुदायिक वन अधिकार पट्टा की भूमि को मुक्त कराने की मांग की है, ताकि उसका उपयोग जनहित में हो सके। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के लिए तहसीलदार बरपाली को निर्देशित किया है। हालांकि शिकायत के 12 दिन बाद भी मौके पर किसी प्रकार का निरीक्षण या जांच नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत कोरबा सांसद और रामपुर विधायक से भी की है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा में ‘अटल परिसर’ निर्माण पर उठे गंभीर सवाल: ₹30 लाख के कार्य में अनियमितता की आशंका, EE अली बक्स ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
कटघोरा में ‘अटल परिसर’ निर्माण पर उठे गंभीर सवाल: ₹30 लाख के कार्य में अनियमितता की आशंका, EE अली बक्स ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
July 29, 2026
कोरबा/कटघोरा। नगर पालिका कटघोरा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित 'अटल परिसर' अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *