LIVE UPDATE

Gaurela pendra marwahi – प्रतिमा अपमान मामला गरमाया: कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग अन्यथा होगा उग्र आंदोलन

रिनोवेशन के दौरान लापरवाही या जानबूझकर अनदेखी? कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

GPM:—छत्तीसगढ़ के गौरेला जनपद पंचायत से सामने आया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान अब तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कचरे के ढेर में मिलने के मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत गौरेला के सभाहाल में मरम्मत और रिनोवेशन कार्य के दौरान बापू की प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय परिसर के बाहर कचरे और मलबे के पास छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पहले ही नाराजगी थी, अब कांग्रेस संगठन भी खुलकर विरोध में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष गजमती भानु के हस्ताक्षर से कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में इस घटना को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय” बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि यह कृत्य न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि देश के सम्मान और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि घटना की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बापू ने स्वच्छता और सम्मानजनक समाज का सपना देखा था, उन्हीं की प्रतिमा का इस तरह अपमान होना सिस्टम की बड़ी चूक को दर्शाता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है।

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *