LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- डिजिटल फसल सर्वेक्षण के सत्यापन के लिए 4 से 6 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाएं___किसान दर्ज फसल विवरण की जांच करें, दावे-आपत्तियों का निराकरण 10 नवंबर तक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 के डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में दर्ज फसल विवरण के सत्यापन हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम में 4 से 6 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से दर्ज फसल विवरण का वाचन किया जाएगा तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर सर्वेक्षित किसानों की खसरावार सूची चस्पा की जाएगी। किसान ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित दर्ज विवरण की जांच कर सकेंगे। विवरण में त्रुटि अथवा असहमति होने पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का परीक्षण तथा निराकरण संबंधित तहसील के तहसीलदार द्वारा अनिवार्य रूप से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस तिथि के पश्चात कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए ग्रामवार प्रभारी अधिकारी के साथ पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक नियुक्त किए गए हैं। किसानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कोटवारों के माध्यम से ग्राम सभा से पूर्व प्रत्येक ग्राम में मुनादी कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से विशेष ग्राम सभा में उपस्थित होकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण में दर्ज विवरण का अवलोकन करने तथा आवश्यक होने पर निर्धारित समय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *