LIVE UPDATE

कटघोरा ने बुलंद की आवाज़: “नशे को ना, भविष्य को हां” — पुलिस, जनप्रतिनिधि और युवाओं की ऐतिहासिक एकजुटता

कोरबा/कटघोरा। नशे के खिलाफ जंग अब केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। रविवार को कटघोरा की सड़कों पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पुलिस विभाग, कुडो संघ, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और सैकड़ों युवाओं ने एक साथ कदम बढ़ाकर “नशा मुक्त कटघोरा” का संकल्प लिया। जागरूकता रैली ने पूरे शहर को यह संदेश दिया कि अब नशे के खिलाफ समाज एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोती लाल पटेल के नेतृत्व तथा पुलिस विभाग एवं कुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा-कसनिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रकों ने ली दुर्घटना की शक्ल, यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कई घायल
कटघोरा-कसनिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रकों ने ली दुर्घटना की शक्ल, यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कई घायल
August 3, 2026
कोरबा/कटघोरा। कटघोरा-कसनिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के समीप बिलासपुर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा किसी व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार और समाज के भविष्य का दुश्मन है। यदि युवा खेल, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपनाएंगे, तो समाज अपने आप नशामुक्त बन जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़ाए, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़ाए, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
August 3, 2026
कोरबा : जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर की हर सड़क बनी जागरूकता का मंच
कटघोरा थाना परिसर से शुरू हुई विशाल रैली बस स्टैंड, मुख्य बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यस्त मार्गों से होकर निकली। हाथों में संदेश लिखी तख्तियां और बुलंद नारों के साथ युवाओं ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति”, “स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा और राहगीरों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

नुक्कड़ नाटक ने झकझोर दी संवेदनाएं
रैली के दौरान कुडो संघ के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पारिवारिक टूटन, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक पतन को दर्शाती इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक भी किया और सोचने पर मजबूर भी।
पुलिस की दो टूक चेतावनी
समापन अवसर पर थाना प्रभारी मोती लाल पटेल ने सभी को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, सेवन या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
August 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत केवची स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के वर्षों पुराने जर्जर भवन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दिन नहीं, लगातार चलेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, काउंसलिंग, जनसंवाद और विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण विकसित हो।

इस अवसर पर थाना स्टाफ, कुडो संघ के कोच सीता रजक एवं रवि पांडे, शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया।

Saket Verma

Sub Editor, Lallanguru News Channel | News Editing | Headline Writing | Digital Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *