जल्द होगा बड़ा खुलासा… यूनाइटेड क्रिस्चियन सोसायटी की जमीन पर किसने किया खेला,? भू-माफियाओं के नाम सहित!

लल्लनगुरु न्यूज़- सकोला के कोटमी स्थित यूनाइटेड क्रिस्चियन सोसायटी की सैकड़ों एकड़ जमीन की पूरी कहानी अब सामने आएगी।
एक ऐसी जमीन, जो वर्षों तक मिशन/सोसायटी के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही। लेकिन समय के साथ सवाल उठने लगे कि आखिर इस भूमि के रिकॉर्ड में बदलाव कैसे हुआ और किन प्रक्रियाओं के आधार पर कुछ भूमि निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज होती चली गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह भूमि विशेष शर्तों या दीर्घकालीन लीज के तहत संस्था के उपयोग के लिए थी, तो बाद में हुए नामांतरण और लेन-देन किस कानूनी आधार पर किए गए?
इस पूरे मामले में शिकायतें भी हुईं, जांच भी हुई, लेकिन सवाल यह है कि उन शिकायतों का अंतिम परिणाम क्या निकला? यदि जांच में सब कुछ नियमों के अनुरूप था, तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं हुई? और यदि कोई अनियमितता पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

हम इस विशेष रिपोर्ट में दस्तावेज़ों के आधार पर पूरी पड़ताल करेंगे—
* आखिर यूनाइटेड क्रिस्चियन सोसायटी की जमीन का रिकॉर्ड समय के साथ कैसे बदला?
* किन व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम इस मामले में सामने आते हैं?
* नामांतरण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया किन आदेशों और दस्तावेज़ों के आधार पर हुई?
* शिकायतों और जांच की फाइलों में क्या दर्ज है?
* क्या संबंधित नियमों और शर्तों का पालन किया गया?
इस विशेष पड़ताल में संबंधित पक्षों का जवाब भी शामिल किया जाएगा, ताकि हर पक्ष सामने आ सके और दर्शकों तक तथ्यों पर आधारित पूरी तस्वीर पहुंचे।
हर दस्तावेज़… हर रिकॉर्ड… हर आदेश… और हर सवाल का जवाब।
देखिए जल्द—एक विस्तृत खोजी रिपोर्ट।










