LIVE UPDATE

वीडियो देखें: घर के सामने से किराना व्यवसायी का दिनदहाड़े अपहरण, ASP ने कहा- ‘हर एंगल से जांच जारी’, इलाके में दहशत

मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र से अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शनिवार दोपहर बाद बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी का उनके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

### परिजनों के सामने से उठा ले गए बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरवाही के ग्राम उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर बाद अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान वहां एक नीली बलेनो कार आकर रुकी। कार में से दो अज्ञात हथियारबंद युवक नीचे उतरे। बदमाशों ने पहले गिरीश यादव से उनका नाम पूछा और फिर उन्हें जबरन कार में बैठाने लगे।
घर के सामने हलचल देखकर व्यवसायी के परिजन तुरंत बीच-बचाव करने दौड़े और शोर मचाया, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने परिजनों को धक्का दे दिया। उस वक्त गिरीश यादव अर्धनग्न अवस्था में थे, बदमाश उन्हें जबरन गाड़ी में ठूंसकर कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
छत्तीसगढ़- फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने पर हाईकोर्ट सख्त, करण गोयल को मिली राहत; मेटा को अकाउंट बहाल करने का आदेश
October 31, 2026
बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मनमानी और यूजर्स के अधिकारों से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य प्रदेश बॉर्डर सहित अंतरराज्यीय नाकों पर नाकेबंदी
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जिले के सभी सीमावर्ती थानों और चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया गया। चूंकि घटनास्थल से मध्य प्रदेश की सीमा नजदीक है, इसलिए अंतरराज्यीय नाकों पर भी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हर आयाम पर बारीकी से इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं: ASP
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने बताया:

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही – टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का सेवा संकल्प, जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर; युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
October 31, 2026
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“कल मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में कार सवार दो अज्ञात लोग किराना व्यवसायी गिरीश यादव को उठा कर ले गए हैं। वे उन्हें क्यों लेकर गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।”

ASP ने आगे बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी हाथ में पिस्टल जैसा कुछ हथियार रखे हुए थे। पुलिस इस मामले में गाड़ी की पहचान करने के साथ-साथ पीड़ित के संबंध में भी जानकारी कलेक्ट कर रही है कि कहीं यह मामला पुरानी दुश्मनी, आपसी विवाद या उधारी (लेन-देन) से तो नहीं जुड़ा है। ASP ने स्पष्ट किया कि पुलिस सभी आयामों और एंगल्स पर बारीकी से इन्वेस्टिगेशन करते हुए आगे बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *