LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सुशासन की सरकार में अवैध उगाही का खेल! रुमगा में हर ट्रैक्टर से ₹200 वसूली का आरोप, आशीष पड़वार का नाम आया सामने; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा वसूली का कारोबार?

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था के दावों के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रुमगा क्षेत्र से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुमगा और कोलबीरा क्षेत्र से रेत, मिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री लेकर गुजरने वाले ट्रैक्टरों से प्रति ट्रिप 200 रुपये की वसूली की जा रही है। इस कथित वसूली को लेकर आशीष पड़वार का नाम सामने आया है। ग्रामीणों और ट्रैक्टर चालकों के आरोपों ने स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हर ट्रिप पर 200 रुपये, रसीद न आदेश—फिर किस अधिकार से वसूली?

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने वाले तीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय ट्रैक्टर चालकों का आरोप है कि निर्माण सामग्री लेकर निकलने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर से 200 रुपये मांगे जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि रकम लेने के बाद किसी भी प्रकार की शासकीय रसीद या आधिकारिक पर्ची नहीं दी जाती। यदि यह शासन द्वारा निर्धारित शुल्क है तो उसका आदेश कहां है? और यदि कोई वैध शुल्क नहीं है तो फिर खुलेआम पैसे वसूलने का अधिकार किसने दिया?

सुशासन के दावों के बीच किसकी चल रही अपनी सरकार?

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा मानव सेवा और सामाजिक समर्पण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके इशारे पर यह कथित वसूली चल रही है? क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर क्षेत्र में विभागीय निगरानी पूरी तरह नदारद है? यदि हर ट्रिप से 200 रुपये लिए जा रहे हैं तो प्रतिदिन कितनी रकम वसूली जा रही होगी और उसका हिसाब किसके पास है?

कलेक्टर और खनिज विभाग से जवाब मांग रहे ग्रामीण

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
November 7, 2026
पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमीन से जुड़े विवादों के बीच पेंड्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम पतगवां से आदिवासी भूमि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और खनिज विभाग से मामले की शिकायत कर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। उनकी मांग है कि कथित वसूली की वास्तविकता सामने लाई जाए, रकम लेने के पीछे की व्यवस्था की जांच हो और आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

अब सवाल सीधे जिला प्रशासन और खनिज विभाग से है—रुमगा में ट्रैक्टर चालकों से कथित 200 रुपये की वसूली कब बंद होगी? क्या सुशासन की सरकार में आम लोगों और ट्रैक्टर मालिकों को बिना रसीद कथित उगाही का सामना करना पड़ेगा? या प्रशासन इस मामले में जवाबदेही तय कर कार्रवाई करेगा?

सुशासन का दावा तभी सार्थक होगा, जब जमीन पर भी अवैध वसूली के आरोपों पर कार्रवाई दिखाई देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *